Posts

मूंग दाल का हलवा (moong dal ka halwa)

Image
मूंग दाल का हलवा  मूंग दाल के हलवे  की सामग्री  मूंग की धुली हुई दाल -1 कप  चीनी -1 कप  दूध -1/2 कप  घी देसी -आधा कप  कटे हुए ड्राईफ्रूट -2 टेबल स्पून  इलाइची पाउडर -एक छोटी चम्मच  मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि  दाल को धोकर छलनी में ही 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए,अब एक कढ़ाई में आधा घी डालकर गरम करे,फिर उसमे दाल डालकर ब्राउन हो जाने तक अच्छी तरह से भून जाए,तब थोड़ा ठंडा होने पर,मिक्सी में दरदरा पीस ले  दाल में से बचे घी को और कप में बचे हुए घी को भी कढ़ाई में दाल दे,अब दाल पाउडर को घी को भी कढ़ाई में डाल दे,अब दाल पाउडर को घी में दाल कर धीमी आंच पर दो मिनट और भून ले फिर दूध डाले जरुरत पड़े तो थोड़ा पानी डाल सकते है अब चीनी और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए और घी छोड़ने तक लगातार चलाते रहे तैयार हलवा में ऊपर से ड्राईफ्रूट डाल कर गर्मागर्म परोसे  

ब्रह्मकमल - ( Brahma Kamal )

Image
ब्रह्मकमल हिमालय की वादियों में एक ऐसा फूल भी है जो 14 साल में एक बार खिलता है। इसका नाम है ब्रह्मकमल । यह फूल तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर सिर्फ रात में खिलता है। सुबह होते ही इसका फूल बंद हो जाता है। इसे देखने दुनियाभर से लोग वहां जाते है। हाल ही ब्रह्मकमल की तस्वीर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने भी जारी की है। इसे उत्तराखंड का 'राज्य पुष्प ' भी कहते हैं। ब्रह्मकमल को अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे उत्तरखंड में ब्रह्मकमल, हिमाचल में दूधाफूल , कश्मीर में गलगल और उत्तर-पश्चिमी भारत में बरगनडटोगेस । ब्रह्म कमल का वानस्पतिक नाम : Saussurea obvallata है ये एस्टेरेसी कुल का पौधा है। सूर्यमुखी, गेंदा, डहलिया, कुसुम एवं भृंगराज इस कुल के अन्य प्रमुख पौधे हैं।आधुनिक विज्ञान के संदर्भ में भी इस फूल में कई औषधीय गुण हैं। ब्रह्मकमल से जुड़ी पौराणिक  बातें यह लंबे समय से विश्वास है कि अगर जो कोई भी इस दुर्लभ फूल को खिलते हुए देखता है,उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती है। लेकिन इसे खिलते देखना आसान नहीं है क्योंकि यह देर शाम या रात को खिलता है और केवल कुछ घंटों तक ह...

पोदीने की हरी चटनी

Image
पोदीने की हरी चटनी  पोदीने की चटनी उत्तरी भारत में ज्यादा खाई जाती है समोसो,कचौड़ी,पकोड़े के साथ और खाने के साथ खाते है बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी आइये आज पोदीने की चटनी बनाते है  पोदीने की हरी चटनी की सामग्री  पोदीना एक कटोरी बड़ा-बड़ा कटा हुआ  हरी मिर्च 2-3 दही आधी कटोरी  भुना हुआ जीरा आधी छोटी चम्मच  नमक स्वादानुसार  पोदीने की हरी चटनी बनाने की विधि  पोदीने और हरी मिर्च को नमक और दही में मिलकर बारीक़ पीस ले अब इसे बाउल में निकाल ले और भुना हुआ जीरा पीस कर मिला दे स्वादिष्ट चटनी तैया र है
जौ और सब्जियों का शोरबा सामग्री जौ -1 कप तेल - 1 चम्मच बटर - 2 चम्मच कटे हुए लहसुन -20 कली कदूकस किया अदरक - आधा चम्मच कटा प्याज - 1 साबुत काली मिर्च - 1 तेज पता - 8 बारीक़ कटी बीन्स - 12 बारीक़ कटा गाजर - आधा कप बारीक़ कटी ब्रोकली या फूल गोभी - आधा कप नमक - स्वादनुसार धनिया पती -2 चम्मच विधि जौ को अच्छी तरह से धो ले तेल गर्म करे और जौ को सुनहरा होने तक भुने ,भुने हुए जौ को दो कप पानी में रात भर के लिए बिगोए बटर गर्म करे और अदरक -लहसुन डालकर एक मिनट भुने प्याज डाले और मध्यम आंच पर चार से पांच मिनट भुने जौ को पानी से निकले और पैन में ड़ालकर  पांच मिनट भुने काली मिर्च और तेजपत्ता डाल कर पांच मिनट और भुने थोड़ा - सा बीन्स ,गाजर और ब्रोकली को अलग रख ले और बाकी बची सब्जिओ को पैन में डाल दे नमक डेल और अच्छी तरह मिलकर दो मिनट भुने धनिया पती और पांच और पांच लीटर पानी डाल कर उसे आंच पर उबालें 20 से 25 मिनट उबले ताकि पानी की मात्रा आधी हो जाए सुप को दूसरे नॉनस्टिक पैन में छान ले और उसमे बची हुई सब्जिया डलकर पांच से सात मिनट पकाए गर्मागर्म सर्व करे 

केसरी मलाई पेड़ा

Image
केसरी मलाई पेड़ा सामग्री 4 कप दूध केसर की  पत्तिया एक चुटकी साइट्रिक एसिड 2 छोटे चम्मच कॉर्नफ्लोर ( दूध में घोला हुआ ) चौथाई चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर 10 छोटा चम्मच  चीनी 8 बादाम टुकड़ो में केसरी मलाई पेड़ा  की   विधि  बड़े पैन में दूध डाले और तब तक उबाले जब तक कि इसकी मात्रा आधी न हो जाए केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ➤ साइट्रिक एसिड को दो छोटा चम्मच पानी में घोलें और इस गाढ़े दूध में मिला लें ➤ छोटी इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं ➤ पैन को आंच से उतार लें और चीनी डालकर मिलाए,ठंडा होने के लिए अलग रख दे ➤ मिक्सचर को आठ बराबर हिस्सों में बाट लें और गोलाकार पेड़ा बना लें ➤  पेड़ों पर बादाम छिड़के और परोसें 

चाइनिज नूडल्स समोसा

Image
चाइनिज नूडल्स समोसा  भारत में लोग समोसा खूब पसंद करते है नूडल्स की स्टफ़िंग वाले समोसे ने इसके टेस्ट को और भी बड़ा दिया है नूडल्स समोसा बच्चो का तो फेवरेट बनता जा रहा है तो इस बार  चाइनिज   नूडल्स समोसा बनाकर अपने स्नैक्स में एक और बेहतरीन जाएके का नाम शामिल कर ले  चाइनिज नूडल्स समोसा की सामग्री मैदा- 1 कप अजवाइन -1/4 छोटी चम्मच नमक-1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) घी-2 टेबल स्पून  चाइनिज नूडल्स समोसा स्टफ़िंग के लिए  सामग्री नूडल्स -1 कप (उबाले हुए) मशरूम -2  छोटे छोटे कटे हुए  गाजर -1 /4 कप (पतले और  छोटे कटे हुए ) हरे मटर के दाने -1 /4 कप  नमक -1 /4 छोटी चम्मच  लाल मिर्च -1 /4 छोटी चम्मच से कम  काली मिर्च 1 /4 छोटी चम्मच  हरा धनिया -2 -3 टेबल स्पून  नींबू का रस -1 छोटी चम्मच  सोया सॉस -1 /2 छोटी चम्मच  हरी मिर्च -1 बारीक़ कटी हुई  अदरक -आधा इंच का टुकड़ा कदूकस किया हुआ या पेस्ट बना ले चाइनिज नूडल्स समोसा बनाने की  विधि        ...

सेब की जलेबी

Image
, जब कभी आपको झटपट बनने वाली स्वीट डिश बनानी हो तब आप इस स्वीट डिश को ट्राई  करे  सेब की जलेबी (Apple Jalebi Recipe) एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है सेब की जलेबी बनाने के लिये आपको बहुत ज्यादा सामग्री और समय की जरूरत नही होगी क्योंकि इस डिश को आप बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकते है, तो आईये आज हम आपसे स्वादिष्ट सेब की जलेबी  बनाने की विधि शेयर करेंगें जिससे आप भी इस डिश को जल्दी से जल्दी बनाकर ट्राई कर सकें सामग्री सेब के स्लाइसेज 20 मैदा 250 ग्राम उड़द दाल 30 ग्राम पानी 200 मिली तेल फ्राई करने के लिए आइसइंग शुगर डस्टिंग के लिए विधि  दाल को कम से दो घंटों के लिए भिगो दे फिर पानी निकालकर इसका फाइन पेस्ट बनाएं अब उड़द दाल के पेस्ट में मैदा और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें इसे करीब एक घंटे के लिए किसी गर्म जगह या धूप में रखें अब एक गहरे पैन में तेल गर्म करें फिर सेब के स्लाइसेज जलेबी के बैटर में डिप करें और मीडियम आंच पर फ्राई करें तल जाने के बाद इन्हे निकाले और टिश्यू पर रखे ताकि तेल अब्सॉर्ब हो जाए  फिर ऊपर सेआइससिंग शुगर डालें और सर्व करें ...

कुरकुरी इडली चाट

Image
कुरकुरी इडली चाट सामग्री 40 मिनी इडली 20 पापड़ी 50 ग्राम उबला हुआ काबुली चना 75 ग्राम कतरा हुआ पनीर 50 ग्राम कतरा हुआ आलू 4 टेबल स्पून मिंट या पुदीने की चटनी 2 बड़े चम्मच नमकीन 4 टेबल स्पून सोंठ पाउडर 20 टेबल स्पून मीठा दही सजाने के लिए कतरा हुई मिर्च और हरी धनिया स्वादानुसार नमक 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर जरुरत के अनुसार तेल विधि   इडली,पनीर और आलू को अलग -अलग तल ले अब काबुली चने,हरी मिर्च,धनिया,नमक और लाल मिर्च पाउडर एक बाउल में डाले इसमें पापड़ी को तोड़कर डाले फिर हलके से सभी सामग्री एकसाथ मिलाए अब पुदीने की चटनी और सोंठ डालकर अच्छी तरह मिलाए अब एक अन्य बाउल में इस मिक्सचर को व्यस्थित  करे फिर बाउल में दही डाले और हरी धनिया और नमकीन  से सजाकर सर्व करे

धनिये की पंजीरी - (Dhaniya Panjeri)

Image
धनिये की पंजीरी सत्यनारायण भगवान की कथा हो या कृष्ण जनमाष्टमी की पूजा हो,कोई भी पूजा प्रसाद के बिना अधूरी है पूजा के बाद प्रसाद के रूप में फलो का प्रसाद,चरणमृत और पंजीरी देने की परंपरा है पंजीरी हर पूजा के बाद दिया जाने वाला सबसे लोकप्रिय प्रसाद है कृष्ण जनमाष्टमी पर धनिये की पंजीरी बनाई जाती है इसमें आटे का प्रसाद न होने की वजह से इसे व्रत के समय भी खाया जा सकता है आज हम आपको कृष्ण जनमाष्टमी के इसी महत्वपूर्व प्रसाद की रेसिपी बनाने जा रहे है,जो खाने में तो स्वादिष्ट होता है ही,साथ ही साथ जनमाष्टमी  का व्रत खोलने के लिए सबसे उपयुक्त आहार माना जाता है   धनिये की पंजीरी  बनाने सामग्री 100 -ग्राम धनिया पाउडर 3 -चम्मच देसी घी  आधा कप मखाना आधा कप चीनी 10- काजू 10 -बादाम 1 -चम्मच चिरोंजी धनिये की पंजीरी  बनाने की विधि  धनिया की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म कर ले ,अब इसमें धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से भून ले अब इसमें टुकड़ो में कटे हुए मखानो को भून कर तथा उन्हें दरदरा पीस कर डाल दे काजू और बादाम...

नारियल - (Coconut )

Image
नारियल  माना जाता है कि नारियल का इंग्लिश नाम 'कोकोनट ' 16 वी  सदी में पुर्तगाली नाविकों ने दिया उन्होंने नारियल की तीन आँखो  को देखा तो उसका नाम कोको रख दिया क्योकि यह देखने में इंसान के चहरे से मिलता -जुलता था कोको का पुर्तगाली में मतलब होता है मुस्कुराता हुआ चेहरा बाद में इसमें नट  शब्द जोड़ दिया गया अपने देश में सबसे ज्यादा नारियल तमिलनाडु ;केरला ;कर्नाटका ;आंध्रप्रदेश में पैदा होता है  नारियल की 3 स्टेज होती है 1.  कच्चा या पानी वाला नारियल  यह नारियल की शुरुआती स्टेज होती है इसे डाब या इंग्लिश में टेंडर कोकोनट कहा जाता हैं पोलिनेशन के करीब 9 महीने बाद पानी वाला नारियल तैयार हो जाता है कई बार इसमें पानी के अलावा हल्की मलाई भी होती है इसे पीना बहुत फायदेमंद है फायदे  यह एक शुद्ध ड्रिंक है जिसमे किसी तरह की मिलावट नहीं होती इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट उसी अनुपात में है जैसे हमारे शरीर में होते है डी -हाइड्रेशन या दस्त आदि में निम्बू -चीनी के घोल से भी ज्यादा फायदेमंद है नारियल पानी इसमें मौजूद...

आंवले का अचार

Image
आंवले का अचार  आवला, आप सभी जानते ही है की आवला सेहत के लिए कितना अच्छा होता है  शरीर को बहुत फायदा करता है   आंवले में विटामिन `सी ` प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो की आँखो के लिए बहुत अच्छा होता है  सामग्री आंवले 500 ग्राम सौंफ 1,1/2 चम्मच मेथी 1 चम्मच कलोंजी 1 चम्मच राई 1 चम्मच जीरा 1 चम्मच हींग 2 चुटकी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच नमक 2 बड़े चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच तेल 2 बड़े चम्मच बनाने की विधि हींग को छोड़कर बाकी सारे मसाले भून लें और ठंडा करके पीस ले आवला धोकर उबाल लें ,फिर बड़ी थाली में निकालकर दो -ढाई घंटे धूप में सूखा लें अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करे इसमें पहले हींग डालें इसमें  भुने हुए मसाले और हींग डालें फिर नमक मिर्च और हल्दी मिलाएं अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर 5 -6 मिनट पकाकर ठंडा करके साफ शीशे में डालें इसे आप दो महीने तक रख सकती है यह आपके ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है और हदय रोगी के लिए भी कम तेल वाला यह अचार उपयुक्त है /

सबुतदाना थालीपीठ

सबुतदाना थालीपीठ सामग्री  साबुतदाना 1 कप 2 उबले हुई आलू 2 कटी हरी मिर्च 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर 2 चम्मच दरदरी मूंगफली 1 चम्मच जीरा 3 से 4 चम्मच तेल सेंधा नमक स्वादानुसार धनिया की पत्ती विधि सबसे पहले सबुतदाने को अच्छे से धो कर भिगो कर रख दे 3 से 4 घंटे बाद इसे छान कर बाउल में डालें अब उबले हुए आलू कटी हरी मिर्च काली मिर्च पाउडर सेंधा नमक धनिया पत्ती दरदरी मूंगफली और जीरा डाल कर अच्छे से मिलाएं अब एक जैसी बॉल्स बनाये फॉयल या पंनी को चिकना करके गोल पतला फैलाए और बीच में छोटा छेद बनाएं नानस्टिक तवा गर्म करके एक चम्मच तेल डालें और अच्छे से दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक ले साबुतदाना थालीपीठ तैयार है इसे धनिया और चटनी के साथ इंजॉय करे

नूडल्स भेल

Image
नूडल्स भेल सामग्री 100 ग्राम  मूंग मोठ चना  25  ग्राम भुनी मुफ़ली 100 ग्राम मसाला नूडल्स आधा छोटा चम्मच राई 50 ग्राम शिमला मिर्च 2 चम्मच    तेल 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ 2 बारीक़ कटी हरी मिर्च 5 से 6 करी पत्ते दो चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ते 1 प्याज बारीक़ कटा हुआ एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच कसा नारियल नमक व नींबू का रस स्वादानुसार विधि  कड़ाई में तेल गर्म करे राई डाल दे राई चटकने के  बाद प्याज डाल दे हल्का बादामी होने पर करी पते और हरी मिर्ची मिला ले फिर उसमे अलग से उबली हुई अंकुरित दाले व नुडेल्स दाले लाल मिर्च, मूंगफली और नमक डालकर चलाए फिर इसमें शिमला मिर्च,धनिया पत्ती,नींबू का रस व कसा नारियल मिलाए नूडल्स भेल त्यार है

लोकि के कोफ्ते (loki ke kofte )

Image
 लोकि के कोफ्ते  सामग्री  लोकि (bottle gourd) बेसन 3-4 बड़े चम्मच टमाटर 4-5 प्याज 2-3 लहसुन 4-5 करी  पत्ते साबुत धनिया 2 बड़े चम्मच जीरा 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च 4-5 हल्दी नमक स्वादानुसार गरम मसाला विधि  कोफ्ते के लिए सबसे पहले लोकि को कदूकस (crush) कर ले उसके बाद उसमे प्याज बारीक़ काट कर डाल दे एक हरी मिर्च 1 चम्मच जीरा 3-4 बड़े चम्मच बेसन (gramfloor) मिलाए बेसन ज्यादा न डाले इससे कोफ्ते टाईट हो जाते है आखिर में नमक मिक्स करे उसके बाद पैन में तेल डाले और मीडियम साइज की बॉल बना कर फ्राई करे ग्रेवी की विधि एक कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाले तेल गर्म होने पर उसमे जीरा और सरसो डाले उसके बाद उसमे प्याज ,लहसुन ,धनिया ,मिर्च पेस्ट बना कर डाले इसमें हल्दी ,गरम मसाला नमक स्वादानुसार डालें 1-2 मिनट पकने के बाद 4-5 टमाटर का पेस्ट डालें 8-10 मिनट इन्हे चला कर पकाए उसके बाद पानी डालें जितनी आपको ग्रेवी चाहिए उसी हिसाब से फिर इसे लगभग 8-10 मिनट उबाले उसके बाद गैस बंद कर दे और कोफ्ते डाले कोफ्ते को न उबाले धनिया पत्ती डाल कर ...

पनीर स्टफ्ड टमैटो (paneer stuffed tomato)

Image
पनीर स्टफ्ड टमैटो सामग्री   पनीर 200 ग्राम टमाटर 8 (माध्यम आकर के ) तेल 2 चम्मच नमक स्वादनुरार हल्दी 1 चम्मच गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच हरी मिर्च 4 प्याज 2 मोज़रेला चीज़ 2 चम्मच धनिया पत्ता मुठी भर बनाने की विधि  सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धोए और फिर सूखे कपडे से उसे अच्छी तरह से पोछ ले ताकि वह पूरी तरह से सुख जाए अब हरी मिर्च और धनिया पत्ता को चॉपिंग बोर्ड पर रखे और बारीक़ -बारीक़ काट कर अलग रख ले अब पनीर और मोज़रेला चीज़ को भी कदूकस करके अलग रख ले अब टमाटर के ऊपर के हिस्से को काटे और टमाटर को अंदर से खाली कर ले टामटर के ऊपर के हिस्से को बारीक़ -बारीक़ काटकर और अंदर के पल्प वाले हिस्से को अलग रख दे अब एक पैन को मध्यम आंच पर रखे और उसमे तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तो उसमे कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर पकाए अब इस मिक्सचर में टमाटर का पल्प डाले और करीब 2 -3 मिनट तक पकाए इस दौरान अवन को भी 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री -हीट कर ले अब इस मिक्सचर में गर्म मसाला,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी और नमक डालकर मिलाए कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर डाले ...

स्वादिष्ट राजस्थानी मिर्ची वड़ा ( Mirchi Vada )

Image
स्वादिष्ट राजस्थानी मिर्ची वड़ा  यह सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट स्नेक्स है, जो ' राजस्थानी मिर्ची वड़ा ' के साथ-साथ 'जोधपुरू मिर्ची वडा "के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की नाम से पता चल रहा है यह राजस्थान का पारंपरिक नाश्ता है जिसे मिर्ची और बेसन का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। जिन लोगों को तीखा और मसालेदार खाना पसंद है उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है।, जिसका मज़ा आप चाय और कॉफ़ी के साथ ले सकते हैं बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, मिर्ची वड़ा बनाने के लिए किसी खास वजह या खास दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की सामग्री हरी मिर्च 8 बेसन 1 कप तेल आधा कप हल्दी चुटकी भर नमक 1 चम्मच आलू 2 ( उबला हुआ  ) लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर धनिया पत्ता थोड़ा सा (बारीक़ कटा हुआ) राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की विधि  इस डिश को बनाने के लिए सामान्य रूप से मिलाने वाली हरी मिर्च की जगह लंबी और मोटी वाली हरी मिर्च का इस्तेमाल करना चाहिए क्योकि वह थोड़ी कम तीखी होती है सबसे पहले सभी मिर्चो को बीच से काटे,उसके बीज निकलकर मिर्च को अलग रख दे अब ...

पोहा कटलेट- ( Poha Cutlets )

Image
  पोहा कटलेट बनाने की सामग्री पोहा 1 कप आलू 1 /२ कप उबले और मसले हुए हरे मटर 1 /2 कप उबले हुए दही 2 बड़े चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 /2 चम्मच हरी मिर्च 1 /2 कटी हुई अदरक 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 /2 चम्मच हल्दी पाउडर 1 /4 चम्मच गरम मसाला 1 /2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई नमक 1 चम्मच या फिर स्वादानुसार तेल 2 कप तलने के लिए   पोहा कटलेट बनाने की विधि... पोहे को एक बर्तन में लेकर पानी से अच्छे से धो ले ,आलू को उबाल कर उसे ठंडा करके हाथो से अच्छे से मसल ले हरे मटर को भी उबाल ले अदरक और मिर्च का पेस्ट बनाने के लिए अदरक को छील कर एक मिक्सर जार में ले और उसमे कटी हुई मिर्च डालें और उसकी बारीक़ पेस्ट बना ले एक बड़े से बाउल में उबले और मसाले आलू अदरक मिर्च की पेस्ट, भिगोए हुए पोहे और उबले हरे मटर मिलाए अब उसमे दही ,हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला ,काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाए सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले इस मिक्सचर में ताजी हरी हरी धनिया पती मिलाकर उसे भी मिला ले पोहा पेस्ट मिक्सचर के एक जैसे हिस्से करके उ...

मुग़लई वेज बिरयानी - ( Mughlai Veg Biryani )

Image
मुग़लई वेज बिरयानी की सामग्री  बासमती चावल 1 कप दाल चीनी 1 कप लौंग 6 ,7 निम्बू 1 ब्लैक स्टोन फ्लावर 1 हरी इलाइची 4 ,5 तेज पत्ता 1 पानी 8 कप नमक स्वादानुसार ग्रेवी के लिए सब्जिया 1 /2 कप ( गाजर, सेम ,शिमला मिर्च ,आलू ,पनीर ) तेल 3 ,4 चम्मच लसुन अदरक पेस्ट 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी 1 चम्मच दही 1 कप काजू 5 ,8   लेयर बनाने की सामग्री पुदीना और धनिया पत्ती मुठी भर घी 1 चम्मच केसर 2 चम्मच प्याज 1 बादाम मुग़लई वेज बिरयानी  बनाने की विधि .... बासमती चावल को धो ले और 20 मिनट के लिए भिगो कर  रख दे फिर सब्जियों को भी धो ले और छोटे छोटे ठुकड़ो में काट ले सब्जियों को उबाल दे और पानी निकाल कर रख दे प्याज पनीर और आलू काट ले और अलग अलग फ्राई कर ले एक बड़ी कड़ाई में 8 कप पानी डाले और मसालो को मिला दे पानी उबलने लगे तो उसमे निम्बू का रस मिला दे अब इसमें भीगे चावल को मिलाये और 8 मिनट तक पकाये इस बात का ध्यान रखे की यह ज्यादा न पके कड़ाई से चावल निकालकर पानी को चलनी से छान ले ग्रेवी बनाने के लिए  कड़ाई में ...

12 साल में एक बार खिलता है केरल का दुर्लभ 'नीलकुरिंजी ' फूल

Image
नीलकुरंजी  भारत की आज़ादी की 72वीं सालगिरह पर जब प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण शुरू किया तो शुरुआत में एक फूल का ज़िक्र किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया मोदी ने कहा,..... ' 'हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरंजी का पुष्प उगता है इस वर्ष दक्षिण की नीलगिरि की पहाड़ियों पर नीलकुरंजी का पुष्प जैसे मानो तिरंगे झंडे के अशोक चक्र की तरह देश की आज़ादी के पर्व में लहलहा रहा है.'' कुरंजी और नीलकुरंजी का वैज्ञानिक नाम Strobilanthes kunthianus है ये दक्षिण भारत के वेस्टर्न घाट के शोला जंगलों में पाया जाता है नीलगिरि हिल्स का मतलब है ' नीले पहाड़ ' और इसे ये नाम इसी फूल की वजह से मिला है देखने पर ऐसा लगता है की मानो जैसे नीले आसमान के नीचे पर्वत पर नीले रंग की चादर बिछ गई हो। ये फूल असल में 12 साल में एक बार खिलता है और उस साल पर्यटकों की भीड़ रहती है इस फूल के साल 1838, 1850, 1862, 1874, 1886, 1898, 1910, 1992, 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006 और 2018 में खिलने की जानकारी है कुछ कुरंजी फूल ऐसे हैं जो हर सात साल में खिलते हैं और फिर मर ...

गुलाब की पंखुड़ियों की चाय - (Rose Tea)

Image
गुलाब की पंखुड़ियों की चाय गुलाब जितना देखने में सुंदर होता है उससे ज्यादा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब एक सुंगधित ,पौष्टिक,और हर्बल गुणों से भरपूर पुष्प है जो स्वास्थय और सौंदर्य में वृद्वि करता है आज तक अपने कई तरह की चाय पी होगी पर क्या आपने कभी गुलाब की चाय पी है अगर नहीं तो हम आपको बता दे की गुलाब की चाय न ही सिर्फ पीने में जायकेदार होती है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है आजकल विदेशो में गुलाब की पंखुड़ियों से बनी चाय (Rose Tea) तेजी से मशहूर हो रही है आप गुलाब की पंखुड़ियों को छाया में सुखा  कर प्रयोग कर सकते है गुलाब के फूल की चाय बनाने की सामग्री   गुलाब की पंखुडिया 50 ग्राम दाल चीनी का टुकड़ा लगभग एक इंच गुड़ या मिश्री ,शहद ,सल्फर युक्त चीनी से परहेज़ करे स्वाद के लिए दूध और एक बादाम की गिरी छोटी इलायची 4 दाने गुलाब के फूल की चाय बनाने की विधि  एक कप गर्म पानी ले। ध्यान रहे पानी उबलता न हो या पानी उबाल कर भी इस्तेमाल कर सकते है इसमें आप गुलाब की छोटी छोटी कलियो या फूल की पंखुड़ियों  को 5 से 7 म...